जालंधर(वरिंदर राजपूत)- वैस्ट हलके में लंबे समय से चिट्टे का धंधा करने वाला हैरोइन सहित थाना-5 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सचिन उर्फ लड्डी पुत्र यशपाल निवासी बस्ती गुजां के तौर पर बताई गई है। एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस टीम सहित आरोपी को 120 फुटी रोड चिलर्डन पार्क के निकट से काबू किया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड्डी ने लंबे समय से वैस्ट डिविजन के इलाके में अपना नशे का धंधा जमा रखा था। कुछ काली भेडों के संरक्षण प्राप्त के कारण इसका यह धंधा बढ़ फूल रहा था। सूत्र यह भी बताते है कि इस कमाई का हिस्सा भी उन काली भेडों तक पहुंचता है। एक महीना पहले यह पुलिस मुलाजिमों के हत्थे नशीले पदार्थ सहित चढ़ गया था। लेकिन सैटिंग के चलते इसका बचाव हो गया। थाना-5 की पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करके इसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान अगर कोई आईपीएस अधिकारी इससे पूछताछ करे तो एक बड़े नेटवर्क का भांडा फूट सकता है। हालांकि पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने नशा तस्करों और गैंगस्टों को खत्म करने के लिए मुहिम छेड़ी है. जिसके चलते जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरशरन सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ इस मुहिम को लेकर बैठक की है। सवालियानिशान यह है कि नशा मुक्त जालंधर बनाना है तो काली भेडों को सही दिशा दिखाने की भी जरुरत है। जिन काली भेडों ने इन बड़े मगरमच्छों का सफाया करवाना है तो वही काली भेड़ें इन बड़े मगरमच्छों को संरक्षण देगी तो कैसे होगा, जालंधर नशा मुक्त। गिरफ्तार किए गए लड्डी से पुलिस रिमांड के दौरान क्या पूछताछ करती है। इसका खुलासा उसकी पूछताछ के बाद ही सामने आएगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
