जालंधर(विनोद बिंटा)- जैसे- जैसे कार्पोरेशन और एमपी के चुनाव निकट आ रहे है। पार्टियों के नेता इधर उधर जा रहे है। वैस्ट डिविजन शिरोमणी अकाली दल पार्टी तिनके की तरह बिखरनी शुरु हो गई। सीनियर नेता मनजीत सिंह टीटू ने अकाली दल को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वही आज वैस्ट डिविजन के कई अकाली नेता भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर रहे है। वैस्ट डिविजन की राजनीति गर्माती हुई नजर आ रही है। कई नेता पार्टी छोड़ कर आप में शामिल हो रहे है। कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। कई नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे है। पार्टी छोड़ने की भागम भाग में अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि किस नेता की राजनीति क्या रंग लाती है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
