इस्लामाबाद-- ट्रॉली के नहर में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पंजाब के डेरा गाज़ी खान जिले में हुआ। बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ट्रॉली में 46 लोग सवार थे और वे स्थानीय दरगाह में ज़ियारत के लिए जा रहे थे। अधिकारी के मुताबिक अब तक 27 व्यक्तियों को बचाया जा चुका है जबकि नहर से 10 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 9 लोग अब भी लापता बताये गए हैं और आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!