वैस्ट हलके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को इस्तीफे देने किए शुरु, पढ़ें..

 जालंधर(विनोद बिंटा)- सीनियर नेता प्रदीप खुल्लर को पार्टी हाईकमान की तरफ से 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके बाद मंडल-10 में बैठक की गई। कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, जालंधर शहरी प्रधान को लेटर लिखा है कि वह मंडल नंबर 10 जालंधर वैस्ट में लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे थे।


वही पार्टी की गलत नीतियों से तंग होकर पार्टी को इस्तीफा दे रहे है। पप्पू पंडित, राज कुमार भगत, दीपक राठौर, दीपक भगत, सुनील कुमार, साहिल भगत, जतिंदर वर्मा, विकल कुमार, सुखदेव सिंह, इश्मिंदर कुमार, जतिंदर वर्मा, साहिल भगत ने पार्टी को इस्तीफा दे दिया है।

Post a Comment