गेबोरोने- दक्षिण अफ्रीकी शहर बोत्सवाना के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये हैं। बोत्सवाना के उत्तरी हिस्से के एक वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक रॉबर्ट ममेसे ने बताया कि दुर्घटना बोत्सवाना के दूसरे सबसे बड़े शहर फ्रांसिसटाउन में हुई।
फ्रांसिसटाउन के उत्तर-पश्चिम में एक सड़क पर एक ट्रक के मिनीबस से टकरा जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
