चोरी और छीना झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार...

लुधियाना- काम से घर वापिस आ रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने वाले 2 झपटमारों को लोगों ने काबू कर पिटाई करने के बाद थाना मोती नगर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र राधे शाम निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना व गुरदेव सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी हरगोबिन्द नगर, लुधियाना के तौर पर  हुई है। झपटमारी का शिकार दीबयानिस पुत्र राकेश सिंह निवासी मेन मार्कीट मोती नगर ने बताया कि वह काम से घर परत रहा था।


रास्ते में 2 अज्ञात लड़कों ने उसे घेर कर मोबाइल फोन झपट लिया जिन्हें फरार होते हुए बाबा जसवंत सिंह डैंटल कालेज चौक में लोगों ने काबू कर लिया। काबू किए गए दोनों झपटमारों को थाना मोती नगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ दौरान दीबयानिस का रीयल मी फोन, 1 कीपैड मोबाइल फोन मार्का सैमसंग व चोरीशुदा बाइक बरामद कर लिया है।  पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
।

Post a Comment