अमृतसर: मजीठ मंडी स्थित जेएंडके बैंक के बाहर खड़े व्यक्ति को गोली मारकर लुटेरों ने उससे पैसे लूट लिए। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति पैसे जमा करवाने के लिए मजीठ मंडी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक पहुंचा था। जब वह गेट पर खड़ा था तो एक्टिवा सवार युवकों ने उससे पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की। उसने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपियों ने पहले उस पर किरच के साथ हमला कर दिया। किरच लगने से जख्मी होने के बाद भी इस व्यक्ति ने पैसों वाला बैग नहीं छोड़ा तो एक्टिवा सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उसे गोली मार दी। इसके बाद लुटेरे उससे पैसों वाला बैग छीन कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक के बाहर और आसपास के बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
