ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर, मौत....

 सोनीपत- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरीश गांव बेंयापुर के तौर पर हुई है। वह किसी काम से खरखोदा जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही रोहट गांव के करीब पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी। 


Post a Comment