जालंधर- थाना-1 के अंतर्गत आते देर शाम करीबन स्वर्ण पार्क बिडम फैक्ट्री के पास 2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मीरा यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मीरा ने अपने किराए के कमरे में तब आत्महत्या की जब उसका पति काम पर गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। हालांकि सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच करते अधिकारी शाम सिंह का कहना है कि पति बबलू सिंह यादव से भी पूछताछ के दौरान पता चला कि मीरा कल शाम को ही बिहार में स्थित गांव मोडिया थाना डेहरी जिला रोहतास से वापस लौटी थी। जिसके बाद उसने घर में खुद को अकेला पाकर यह कदम उठा लिया। मृतका के 8 साल और 4 साल के 2 बच्चे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
