एस.एस.पी. द्वारा नया प्रोग्राम ,'पुलिस विद्यार्थी मिलन' शुरू किया गया
फरीदकोट:-(विपन मितल)-पुलिस-स्टूडेंट मीट के तहत बीते दिन को एस.एस.पी. अवनीत कौर द्वारा अपने दफ्तर में सरकारी बृजेंद्रा कालेज के विद्यार्थियों से मुलाकात की और अपने तजुर्बे बच्चो के साथ सांझे किए। एसएसपी ने कहा की अगर आप लोग नश पर कुछ बताना चाहते हैं तो हमारा सहयोग करे, अगर आप को कोई कमी पेशी लगती है वह भी हमें बताए और इस बैठक में जरूर कुछ अच्छा निकल कर आएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आपकी ही दोस्त है इसलिए सहयोग दें।एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू की तरफ से अलग पहल करते हुए एक नया प्रोग्राम 'पुलिस विद्यार्थी मिलन' शुरू किया गया, जिस मुताबिक हर हफ्ते किसी न किसी स्कूल या कालेज के विद्यार्थियों के साथ पुलिस की तरफ से मिलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत बच्चों के साथ बातचीत कर कई तरह के शक दूर करने की कोशिश की जाएगी।एसएसपी सिद्धू ने कहा कि हमारी तरफ से आज पहल करते एक प्रोग्राम शुरू किया, जिसका नाम भी तय करना है। इसका मकसद है कि विद्यार्थियों और पुलिस के बीच सहज माहौल तैयार करना जिससे बच्चे बिना किसी डर या झिझक के अपनी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ सांझी कर सकें। उनको लगे कि पुलिस उनकी दोस्त भी हो सकती है, और आज बहुत भी बढि़या माहौल में उनके साथ बातचीत हुई, जिसमें बच्चों के विचार भी सुने गए। साथ ही भविष्य में कौन से लक्ष्य लेकर वह चले हैं इस संबंधित बातचीत की गई।इस मौके पर विद्यार्थियों ने भी खुशी जाहिर की और बताया कि हमारे मन अंदर कहीं न कहीं पुलिस का डर था, परन्तु आज जिस तरीके से एसएसपी की तरफ से बातचीत की गई और अपने संघर्ष के बारे में बताया तो हमें भी प्रेरणा मिली कि अपने लक्ष्य के लिए किसी भी मुश्किल से डरने की जरूरत नहीं और साथ ही अपने आसपास हो रहे गलत काम को छिपाने की बजाय बिना किसी डर पुलिस को जानकारी देकर सहयोग करना चाहिए।इस मौे पर एसपीडी बालकुष्ण सिगला, डीएसपी एडी सिह व बरजिन्दरा कालेज के प्रोफसर नरिदंर जीत सिह नाटी बराड़ थे।