सुखचैन नगर में सरबत के भले के लिए महान कीर्तन दरबार करवाया जा रहा है

फगवाड़ा(नरेश पासी,इंदरजीत शर्मा)- यूथ क्लब रजिस्टर्ड सुखचैन नगर फगवाड़ा की ओर से समूह इलाका निवासियों के सहयोग के साथ सरबत के भले के लिए महान कीर्तन दरबार दिन एतवार 15 मई को गुरुद्वारा सतसमाईन साहेब सुखचैन नगर बाबा फतेह सिंह नगर गली नंबर 6 फगवाड़ा में करवाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए एक जितेंद्र सिंह खालसा व कुलवंत सिंह ने बताया कि दिन शुक्रवार को आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब 10:30 बजे दिन इतवार को 15 मई भोग श्री अखंड पाठ साहिब 10:30 बजे सवेरे कीर्तन 11:00 बजे से 4:00 बजे तक होगा। जिसमें पंजाब के महान कीर्तनी जत्थे इस कीर्तन दरबार में अपने कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे, चाय और पकोड़ो का लंगर भी लगाया जाएगा। भाई कमलजीत सिंह जी कीर्तन जथा ,जालंधर वाले भाई हरमनदीप सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब,भाई सतनाम सिंह, बूडनवाल,बाली बीबीओका टाडी,जथा जालंधर वाले स्टेज संचालक की भूमिका जितेंद्र सिंह खालसा निभाएंगे।

Post a Comment