आम आदमी पार्टी के विधायक ने सेंट्रल जेल का दौरा कर कैदियों की समस्याएं सुनी
फरीदकोट (विपन मितल )-फरीदकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने सोमवार को फरीदकोट सेंट्रल जेल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके साथ जेल सुपरिटेंडेंट जोगिंदर पाल और फरीदकोट की एसडीएम बलजीत कौर भी थीं। उन्होंने कहा कि आप की सरकार जेल माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। नियमों में फेरबदल कर दिए गए विशेष सुविधा को खत्म किया जाएगा।जेल अधिकारियों के साथ-साथ कैदियों और विचाराधीन कैदियों की समस्याएं सुनी। प्रशासन ने उन्हें अवगत कराया कि जेल के सौर पैनल पर काम पिछली सरकारों के दौरान बंद कर दिया गया था, जिसे बहाल करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था की मांग की गई थी। आप नेता ने इन मांगों को जेल मंत्री और विभाग तक पहुंचाने और जल्द ही उन पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जेल माफिया की जड़ें काफी फैल चुकी हैं और अवैध गतिविधियां भी बढ़ी हैं। हालांकि आप सरकार ने उन पर नकेल कसने के लिए काफी मेहनत की है। पिछले एक महीने में जेल में बंद कैदियों के पास से 351 मोबाइल फोन और 207 सिम बरामद किए गए हैं और 86 मामले भी दर्ज किए गए हैं।उधर, बरडस इंवायरामेंट एंड अर्थ रिवाइविंग हैंड्स सोसायटी (बीड़) ने कुदरत प्यारे एमएलए फरीदकोट गुरदित्त सिंह सेखों के घर में मई दिवस को समर्पित पक्षियों के लिए मिट्टी के कृत्रिम ठिकाने और बाहर डिवाइडरो में कुछ पौधे लगाए। इस मुहिम के तहत बीड़ के वालंटियरों ने लंगर माता खीवी जी के मुख्य सेवक कैप्टन धर्म सिंह गिल के नेतृत्व में मिट्टी के 11 घोसले पक्षियों के स्वभाव के अनुसार टांगे गए।इस मौके पर विधायक सेखों और उनकी पत्नी बीबी बेअंत कौर सेखों ने टीम की प्रशंसा करते पूरे इलाके को हरा भरा करने के लिए भी योजना बनाई।इस मौके बीड़ सोसायटी से मास्टर गुरप्रीत सिंह ने आशा प्रकट करते हुए कहा है कि विधायक सेखों वातावरण में सुधार करने के लिए खुद संघर्ष करते आए हैं और अब वह वातावरण प्रति संजीदगी दिखाते हुए सरकारी विभागों द्वारा वातावरण प्रति चलाई जा रहे अभियानों को सही दिश में लाने का प्रयास किया।