कैंटर गाड़ियों में ला रहे थे भारी मात्रा चूरापोस्त, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार.

 जालंधर- देहात थाना सदर नकोदर की पुलिस ने भारी मात्रा चूरा पोस्त सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन नशा तस्करों की 2 गाड़ियों को भी जब्त किया है।आरोपियों की पहचान अमरजीत सिहं उर्फ रोडा पुत्र फकीर चंद निवासी बलाचौर, बुद्ध सिंह उर्फ साभी पुत्र केवल सिंह निवासी भोयपुर शाहकोट, सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू के तौर पर बताई गई है। डीएसपी लखविंदर सिहं ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह थाना सदर नकोदर को गुप्त सूचना मिली थी कि जंडियाला से नकोदर रोड निकट पंजपीर नाकाबंदी करके सूचना के अधार पर गाड़ी टाटा कैंटर PB-32 L-9419 को चैकिंग के लिए रोका उसमें अमरजीत और बुद्ध सिंह सवार थे। तलाशी दौरान 3 बोरियां 82 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ।इसी तरह टाटा कैंटर PB-32 H-8077 की तलाशी ली। जिसमें सुखविंदर सवार था, तलाशी लेने पर कैंटर से 5 बोरियां, 121 किलो चूरापोस्त बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पूछताछ जारी है।



Post a Comment