जल्द होंगे निगम चुनाव वार्डबंदी के बारे में क्या आई खबर पढ़ें...

 जालंधर- शहर में अब 80 नहीं बल्कि 85 वार्ड होंगे। इसके लिए नगर निगम जालंधर ने वार्डबंदी का नक्शा जारी कर दिया है। इस नए नक़्शे के मुताबिक 28 वार्ड जनरल , 29 वार्ड महिला रिज़र्व,13 वार्ड एस.सी रिज़र्व, 13 वार्ड एस.सी महिला रिजर्व, 2 बी.सी रिजर्व होंगे। ये नया नक्शा नगर निगम ऑफिस में लग चूका है। चंडीगढ़ में हुई डिमिलिटेशन बोर्ड की मीटिंग में वार्डबंदी पर मोहर लगा दी है। इन नए 5 वार्डों में से 4 वार्ड कैंट हलके में होंगे और सैंट्रल हलके में एक नया वार्ड शामिल किया गया है। आम आदमी पार्टी की लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से बड़ी जीत के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अब नगर निगम चुनाव जल्द होंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी कस भी ली है। वार्डबंदी और नगर निगम के चुनाव पिछले 6 महीने से टाले जा रहे थे। अब लोकसभा सीट पर बड़ी जीत के बाद उत्साहित सरकार ने लोकल बॉडीज चुनाव करवाने की अपनी इच्छा के भी संकेत दे दिए हैं। इस बार चुनाव बहुत ही रोचक भी होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी सभी वार्डों से चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में हुई डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह और बावा हैनरी पहुंचे, लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई विधायक भी मौजूद नहीं था। हालांकि आप नेता मंगल सिंह ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल की तरफ से फाइनल की गई वार्डबंदी पर ही फाइनल मोहर लगाई है। चंडीगढ़ में हुई डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में कांग्रेस के विधायक परगट सिंह और बावा हैनरी पहुंचे, लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई विधायक भी मौजूद नहीं था। कैंट हलके में विधायक परगट सिंह ने 12 गांवों को शामिल कराया था। इन गांवों में पिछले चार साल से न तो पंचायत है और न ही नगर निगम का कोई प्रतिनिधि ही था। क्योंकि निगम की हद में शामिल करवाने के बाद अब नई वार्डबंदी की जानी थी। नई वार्डबंदी में इन सभी गांवों को 4 नए वार्डों में बांटा गया है। अब कैंट हलके में वार्डों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है। 


Post a Comment