जालंधर- परशुराम नगर में गत रात चोरों ने एक घर में घुस कर कैश, सोने के गहने और अन्य सामान चुरा लिया। जानकारी देते शिव कुमार ने बताया कि उनके घर के नीचे ही उनकी फैक्टरी है। गत रात 1 बजे अज्ञात चोरों ने उनके घर की पहली मंजिल में आकर दरवाजा तोड़ा और अंदर से 55 हजार रुपए, पत्नी के गहने, सिलेंडर आदि लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-8 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!