नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के नदी में गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े 8 बजे नदी में गिर गई। जिले के अधिकारी तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 45 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी, उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार इस बस में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चे भी सवार थे जो सैंज स्कूल की तरफ आ रहे थे। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चलाया गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
