जालंधर- देहात थाना शाहकोट की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान दलवीर सिहं उर्फ बिट्टु पुत्र मंगत राम निवासी बागवाला शाहकोट, प्रभजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मुलेवाल अराइयां शाहकोट के तौर पर हुई है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पैक्टर निर्मल सिहं पुलिस टीम सहित गांव मल्लीवाल के निकट नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने दलबीर उर्फ बिट्टु को 6 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है। इसी तरह थाना शाहकोट के एएसआई सलिंदर सिंह ने गांव परजियां कलां बुलेट मोटरसाइकिल PB-08 DR- 3659 पर सवार प्रभजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मुलेवाल को काबू करके उसके कब्जे से 80 नशीली गोलियां बरामद की है। इसी तरह एएसआई भजन लाल ने पुलिस टीम सहित छापामारी करके सतलुज दरिया के निकट 400 बोतलें अवैध शराब बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!


