जालंधर(विनोद बिंटा)-वैस्ट डिविजन के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक ट्रक में भारी मात्रा चूरापोस्त सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रघुवीर सिहं लक्की पुत्र बलविंदर सिंह आरियावाला निवासी कपूरथला, पलविंदर मिंटा पुत्र रत्न सिंह निवासी दिलावाल थाना कपूरथला के तौर पर बताई गई है। डीसीपी जसकिरन जीत सिहं तेजा, डीसीपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसीपी वैस्ट मोहम्मद सरभाज आलम, थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गगनदीप शेखों को बड़ी सफलता मिली है जिसमें पुलिस टीम ने वडाला चौक के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान को नकोदर की तरफ से आ रहे ट्रक PB-10 CY-9581 को शक के अधार पर रोका तो ट्रक चालक ने अपनी पहचान रघुवीर सिंह और साथ बैठे ने अपनी पहचान पलविंदर मिंटा के तौर पर बताई। ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में प्याज की 315 थैलियों और 10 बोरे प्लास्टिक के बरामद हुए। चैकिंग की गई तो उसमें से 200 किलो चूरापोस्त(डोडे) बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
