कमिश्नरेट सीआईए-2 स्टाफ पुलिस ने हैरोइन सहित एक को किया गिरफ्तार...

 जालंधर(ब्यूरो)- कमिश्नरेट सीआईए -2 स्टाफ की पुलिस ने हैरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान संजीव कुमार उर्फ गग्गी पुत्र जगदीश सिंह निवासी मोहल्ला वाल्मीकि चौगिटी के तौर पर बताई गई है। एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि काजी मंडी चौक पुल के निकट एक युवक पैदल आ रहा था। पुलिस टीम के देखकर वह घबरा गया। शक के अधार पर उसे रोका उसने अपनी पहचान संजीव कुमार उर्फ गग्गी के तौर पर बताई। जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।



Post a Comment