जालंधर- थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 पहिया वाहन गिरोह को बेनकाब करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और इसके 2 साथियों को नामजद किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र गुरमेज सिंह निवासी भोडे थाना बिलगां के तौर पर बताई गई है। डीएसपी सब डिविजन शाहकोट, जसविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह ने टीम सहित उमरेवाल के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान लवप्रीत उर्फ बॉबी को शक के अधार पर रोका। पुलिस टीम को सही जवाब नही दे सका, मोटरसाइकिल चोरी का निकला। जिसकी निशानदेही पर इसके कब्जे से 9 मोटरसाइकिल चोरी किए हुए बरामद किए, जो इसने अपने साथियों दलजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलबीर सिंह, जसवंत सिहं उर्फ वीरु पुत्र गुरनाम सिंह के साथ मिलकर चोरी किए थे। इन दोनों को भी मामले में नामजद कर लिया है। जल्द इन दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
