वैस्ट हलके की पुलिस ने चिट्टे का धंधा करने वाले बड़े मगरमच्छ को उठाया, काली भेड़ों के साथ मिलकर लंबे समय से कर रहा है धंधा...

 जालंधर- वैस्ट हलके की पुलिस ने लंबे समय से इस इलाके में चिट्टे का धंधा करने वाले बड़े मगरमच्छ को काबू किया है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नही की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बड़ा मगरमच्छ पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस मगरमच्छ की काली भेड़ों के साथ सैटिंग है। जिसके चलते इसने पूरे वैस्ट हलके में पूरा साम्राज्य कायम करके रखा हुआ था। सूत्र यह भी बताते है कि आईपीएस अधिकारी अगर इस बड़े मगरमच्छ से पूछताछ करें तो महानगर में चिट्टे का बड़ा नैटवर्क सामने आ सकता है। कौन-कौन सी काली भेड़ों की इसके साथ सेटिंग है, सही तरीके से जांच की जाए तो कई काली भेड़ें बेनकाब हो सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि नही की गई है कि इस बड़े मगरमच्छ से क्या-क्या बरामद हुआ है।




Post a Comment