पंजाब के सीएम भगवंत मान शादी के बंधन में बंधे..

 चंडीगढ़ः  मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे  चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब  में वह डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (48) हैं।बैंड-बारात के साथ दूल्हा बनकर सी.एम मान अपनी दुल्हिनयां को लेने पहुंच गए है। रिबन कटाई की रस्म अदा करते की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सालियों के नाके के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं इस दौरान राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल भी मौजूद है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूल्हा बने की पहली तस्वीर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब  में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है। वहीं  आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शादी में पहुंच गए है। वह पिता की सारी रस्में अदा करेंगे। इस बात की जानकारी राघव चड्ढा ने दी। केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि  वैसे तो बेहद कम और खास लोगों को ही न्योता दिया गया है लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि शादी में आने वालों को क्या क्या परोसा जाएगा। 






Post a Comment