जालंधर - अमृतसर में नाजायज इमारतों के निर्माण को लेकर सस्पैंड किए गए 6 अफसरों के बाद जालंधर नगर निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई है। इसी बीच जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों को लेकर एमटीपी मेहरबान सिंह सहित 4 एटीपी और 3 बिल्डिंग इंस्पैक्टरों को तलब कर लिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने वेस्ट हलके में अवैध कालोनियों और अवैध निर्माणों को लेकर बेहद खफा है। इसे लेकर वे 2 दिन पहले नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर एमटीपी मेहरबान सिहं के दफ्तर में एटीपी और इंस्पैक्टरों की जमकर क्लास लगाई थी। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि एक कामर्शियल इमारत को बनवाने के लिए 3.50 लाख रुपए की वसूली की गई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
