विनोद घई ही होंगे एडवोकेट जनरल : सीएम मान

 चंडीगढ़- पंजाब में नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी सरकार के सीएम भगवंत मान ने विरोध दरकिनार कर दिया है। गुरूवार को चंडीगढ़ में कहा कि विनोद घई ही अगले एडवोकेट जनरल होंगे। वह पंजाब सरकार का पक्ष धड़ल्ले से कोर्ट में रखेंगे। उनकी टीम भी कोई सिफारिशी नहीं होगी। घई की नियुक्ति का राजनीतिक और सिख संगठन विरोध कर रहे थे। उनका तर्क था कि एडवोकेट घई बेअदबी केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के वकील रह चुके हैं। इसलिए उन्हें ए.जी नहीं लगाया जाना चाहिए। बहबल कलां इंसाफ मोर्चा उनकी नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं। पंजाब में सीएम चरणजीत चन्नी की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार ने सीनियर एडवोकेट एपीएस देओल को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था। वह बेअदबी से जुड़े गोलीकांड केस में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत आरोपी पुलिस अफसरों के वकील रहे। उन्होंने सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलाई। उनकी नियुक्ति का भी विरोध हुआ। जिसके बाद चन्नी सरकार को उन्हें हटाकर एडवोकेट डीएस पटवालिया को ए.जी लगाना पड़ा था। खुद आम आदमी पार्टी उस वक्त उनकी नियुक्ति का विरोध कर रही थी। 



Post a Comment