इस रोड पर लुटेरों का साम्राज्य क़ायम आज फिर दो युवकों को लूटा पढ़े

 जालंधर


विनोद बिंटा  बस्ती दानिशमंदा के लुसूडी मोहल्ले से रंग वाली फ़ैक्ट्री कादिया नहर पुली जाने वाली सड़क पर तीन बाइकों पर 6 हथियारबंद लुटेरों ने तीन युवकों को घेर लिया तीनों युवक सुबह सैर करने के लिए अपने घर से निकले थे दो युवकों के हाथों में मोबाइल फ़ोन थे जो लुटेरे लूट का फ़रार हो गये इस रोड पर पहले भी कई बार छीना झपटी की वारदातें हो चुकी है इस रोड पर लुटेरों का साम्राज्य क़ायम है ये लुटेरा भी लोग सुबह सैर करने वाले लोगों को ही निशाना बनाते हैं राजेश कुमार निवासी गुरु संत नगर ने बताया कि उसका बेटा भी धर्मबीर जो कि अपने दोस्तों के साथ सुबह पाँच बजे के क़रीब सैर करने के लिए किया गया था जैसे ही वह रंग वाली फ़ैक्ट्री के निकट पहुँचे इसी दौरान तीन बाइकों पर हथियारबंद लुटेरों ने बच्चों को घेर लिया बेटे और उसके दोस्त का मोबाइल फ़ोन लूटकर फ़रार हो गए तीनों मोटरसाइकिलों के नंबर भी नहीं थे सभी लुटेरों के हाथों में तेज़धार हथियार थे पुलिस प्रशासन को चाहिए कि इस रोड पर PCR टीम की गश्त बढ़ायी जाए ताकि सैर करने वाले लोगों को लुटेरों से बचाया जा सके इस रोड पर महिलाएँ भी सैर करने के लिए जाती है

Post a Comment