जंडियाला गुरु अमृतसर के नशा तस्कर जालंधर में हैरोइन सहित गिरफ्तार...

 जालंधर - कमिश्नरेट सीआईए स्टाफ -2 की पुलिस ने हैरोइन सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान हरपाल सिंह उर्फ भल्लो पुत्र सुच्चा सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बंटी पुत्र बलकार सिंह दोनों निवासी वीपीओ अकालगढ़ ढपइयां जंडियाला गुरु अमृतसर के तौर पर बताई गई है। स्टाफ इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान मकसूदां चौक के निकट 2 युवक ऑटो से उतरे, वह पैदल मकसूदां चौक की तरफ जा रहे थे, पुलिस टीम को देखकर वह घबराए। शक के अधार पर उनकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से 50-50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Post a Comment