पालतू जानवर पिटबुल और बुली कुत्ते का शिकार हुई 9 साल की लड़की, बुरी तरह नोंचा...

 जालंधर- गांधी कैंप कबीर मंदिर वाली गली में पालतू जानवर पिटबुल और बुली कुत्तों का शिकार बनी 9 साल की लड़की, जिसको कुत्तों ने बुरी तरह काटा। जिस कारण वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल लड़की के पिता बॉबी ने बताया कि उसकी बेटी जानवी बाजार से सामान लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने 2 कुत्ते पाल रखे है, वह उन्हें खुले छोड़ देते है। जानवी को उन्होंने बुरी तरह काटा, जिस कारण वह घायल हो गई। उसका इलाज में सिविल अस्पताल में चल रहा है। इन कुत्तों ने पहले भी कई बार बच्चों को काटने की कोशिश की।





Post a Comment