जम्मू : पुलिस ने आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन से गिराए गए हथियारों की एक खेप बरामद की है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि पुलिस को रविवार तड़के बासपुर बंगला इलाके में ड्रोन की गतिविधि का पता चला, जिसके बाद क्षेत्र के सभी पुलिस थानों को सतर्क किया गया। आरोपियों की पहचान चंद्र बोस और शमशेर सिंह के रूप में हुई है।सिंह ने कहा कि 4 पिस्तौल, 8 मैगजीन और 47 राउंड बरामद किए गए हैं।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!