नई दिल्ली- देश में पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत सहित दिल्ली एनसीआर में कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली एनसीआर में सुबह घना कोहरा देखा गया है। कोहरे के कारण द्दश्यता का स्तर कम रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे है। अधिकांश वाहन अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8030 दिल्ली राजधानी दिल्ली न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अगले 48 घंटे घने कोहरे का, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का और कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर तेज हुई बर्फबारी के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है और पहलगाम में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!