जालंधर - शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में आज एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना डिवीजन नम्बर 8 की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक की आयु करीब 40-45 वर्ष बताई जा रही है, कद 5-8, रंग साफ, दाड़ी और केस रखे हुए है। इसने काले रंग का कुर्ता पजामा पहना है।
इस संबंधी कोई सूचना देने के लिए थाना डिविजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर 95929-14118, एएसआई निर्मल सिहं 94656-19220 या फिर 95929-18557 पर संपर्क कर सकते है।