शेरपुर- पंजाब सरकार द्वारा खुराक और सिविल सप्लाइज विभाग के 10 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार नरेंद्र सिंह को डी.एफ.एस.सी जालंधर, हरवीन कौर को सहायक डायरैक्टर मुख्य दफ्तर , सुखजिंद्र सिंह को सहायक डायरैक्टर (आफिशिएटिंग), रजनीश कौर को डी.एफ.एस.सी पठानकोट और अतिरिक्त चार्ज गुरदासपुर दिया गया है।
गुरप्रीत सिंह कंग को डी.एफ.एस.सी मोहाली, सतवीर सिंह मावी को डी.एफ.एस.सी संगरूर, विजय कुमार सिंगला को डी.एफ.एस.सी मानसा, अमनप्रीत सिंह को डीएफएससी फाजिल्का, हिमांशु कक्कड़ को डी.एफ.एस.सी फिरोजपुर, मनीश पजनी को खुराक सप्लाई अफसर रामपुरा फूल और हरमीन को खुराक सप्लाई अफसर बाबा बकाला तैनात किया गया है।