जालंधर- परागपुर जी.टी रोड पर परागपुर पुलिस चौकी से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर शहर की तरफ जाते समय नारंग स्टोर के नजदीक ट्रक नंबर MP-13 GB- 5851 और आर्टिका कार नंबर BP-10 BZ- 8124 में ́ हुई टक्कर मे ́ कार चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परागपुर चौकी के मुलाजिम संदीप कुमार व बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में कार में फंसे हुए कार चालक को एबूलेंस का प्रबंध कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे
दिया। पुलिस मुलाजिम संदीप कुमार ने बताया कि हादसे को देखकर लगता है कि ट्रक आगे जा रहा था और पीछे से आ रही कार उसके नीचे वाले हिस्से के अंदर जा घुसी। उन्होंने बताया कि कार चालक की अभी पहचान नही हुई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्लौर के पास किसी गांव का रहने वाला था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक और कार दोनों वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए है।
