जालंधर- जालंधर में आने वाले अगले 2 दिनों तक शराब नहीं मिल पाएगी, क्योंकि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के चलते शराब के ठेकों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते शहर के सभी ठेके बंद रहेंगे।
8 मई शाम 6 बजे से लेकर 10 मई शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहने वाली है। इसके अलावा फिर 13 मई को शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
