लुधियाना कैश वैन लूट मामला : 10 में से 5 आरोपी गिरफ्तार...

लुधियाना- कैश वैन डकैती मामले का हल निकालने का पंजाब पुलिस ने दावा किया है। इस मामले में नई अपडेट के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने 60 घंटों के अंदर केस को सुलझा लिया है। जिसमें 10 आरोपियों में से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी डीजीपी  पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि लुधियाना कैश वैन डकैती मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लुधियाना पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा कैश वैन डकैती मामले को 60 घंटे से भी कम समय में सुलझा लिया है। 10 आरोपियों में से 5 मुख्य गिरफ्तार और बड़ी बरामदगी हुई है। पूछताछ जारी है। 


Post a Comment