जालंधर : सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, पढ़ें...

जालंधर- थाना लांबड़ा के अधीन गांव सिंघां नजदीक जालंधर-नकोदर हाईवे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आज सुबह एक टैंकर ने 2 ट्रक ड्राइवरों को अपनी चपेट में लिया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3.30 बजे की बताई जा रही है। दरअसल 2 ट्रकों के ड्राइवर पंचर हुए ट्रक का जैक लगा कर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें बुरी तरह से कुचल दिया गया। दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि ट्रकों के परखच्चे तक उड़ गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है।


Post a Comment