पुलिस ने चोरी के मोबाइलों सहित 2 को किया गिरफ्तार....

जालंधर- कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने   चोरी के 8 मोबाइल सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कौशल कुमार पुत्र रजिंदर कुमार, भानू पुत्र रजिंदर कुमार निवासी कबीर नगर जालंधर के तौर पर हुई है। एएसआई मंगत सिंह अपने साथी कर्मचारियों सहित गश्त के दौरान वर्कशॉप चौक जालंधर में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले भानु व उसका भाई कौशल कुमार आज मोटरसाइकिल PB-08-DU-6431 पर सवार होकर चोरी के मोबाइल सस्ते दामों पर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे है। जिसके बाद एएसआई मंगत सिंह ने आरोपी भानू व कौशल कुमार के पास से 8 चोरी के मोबाइल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment