कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 5 की मौत..

 हिसार- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को कार ने वहां खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कार में सवार होकर 5 लोग रोहतक जिले के खरकड़ा गांव से हांसी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान खरकड़ा गांव निवासी संदीप, प्रदीप, प्रवीण, अनूप व प्रकाश नेपाली के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में घायल हुई महिला को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


Post a Comment