पुलिस ने हेरोइन सहित एक को किया गिरफ्तार....

जालंधर- थाना लांबडा की पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सलिंदर कुमार निवासी गांव धालीवाल के तौर पर हुई है। आरोपी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है।  एसएचओ लांबडा ने बताया की सब इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने गांव भगवानपुर के मोड़ पर नाका लगाया हुआ था। 


इस दौरान जालंधर शहर की तरफ से एक मोटरसाइकिल आ रहा था जब उसे रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी पेंट की जेब में से एक प्लास्टिक का लिफाफा निकला जिसमें से 25 ग्राम हेरोइन निकली। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

Post a Comment