जालंधर- मॉडल के शिवानी पार्क के पास आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मॉडल टाउन में स्थित Brew Times रेस्टोरेंट में आग लगने लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच किया। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट की रसोई के एगजोसट में आग लगी थी। जिसके बाद रेस्टोरेंट में हड़कंप मचा। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें मॉडल टाउन में स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया।
