नई दिल्ली- देश की राजधानी नई दिल्ली सहित सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए है। यहां ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए है। एनसीआर क्षेत्र नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद के अलावा अन्य शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है। नई दिल्ली में आज यानी 4 जून 2023 को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं और यहां पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये पर मिल रहा है।
