नशे की ओवरडोज से प्लंबर की मौत...

 गोराया- नशे के कारोबार को रोकने में पुलिस प्रशासन की ओर से अपनी कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन लगातार नौजवानों की ओवरडोज़ से हो रही मौतों के मामलों में भी इजाफ़ा होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोराया के गांव चीमा कला में एक 40 वर्षीय युवक का शव ग्राउंड के पास पड़ा मिला, जिसका मोटरसाइकिल भी पास ही खड़ा था। उक्त युवक प्लंबर का काम करता था, जब उसकी जांच की गई तो उसके पास ही एक नशे का टीका पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने  कार्रवाई शुरू करते हुए शव की पहचान की तो पता लगा कि मृतक गांव चक गुरु थाना बहराम जिला नवांशहर का था। उसके पिता महेंद्र सिंह पुत्र शंकर राम के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।


Post a Comment