जालंधर- पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी अजीत नगर के तौर पर हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि उनकी नहीं आना रामामंडी में 05 सितंबर 2021 को मुक़दमा नंबर 187 आईपीसी धारा 379 और 411 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी साहिल को 31 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
