जालंधर- थाना गोराया की पुलिस ने एक हफ्ते पहले आधे जले मिले शव के कत्ल केस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि 25 मई को रेडियो स्टेशन के बाहर एक जला हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी जांच के दौरान प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शव की पहचान करवाई तो तरनतारन निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई थी।
पुलिस ने मृतक के पिता बलवीर सिंह के बयानों पर सतनाम सिंह के साथ काम करने वाले क्लीनर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद जांच दौरान शुक्रवार को थाना गोराया की पुलिस ने आरोपी पंकज को जालंधर की दानामंडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है ताकि और खुलासे हो सके।
