पुलिस ने करोड़ों रुपए की हेरोइन की बरामद..

फाजिल्का- पुलिस को करोड़ों रुपए की हेरोइन की खेप बरामद होने में बड़ी कामयाबी मिली है। जलालाबाद इलाके से 9 किलो 387 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद हुई। जिला फाजिल्का के पुलिस मुकेश, एसपी मैडम अवनीत कौर सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। जलालाबाद के गांव ढंडी कदीम के रहने वाले 2 युवकों को पुलिस ने काबू किया।


हेरोइन की डिलीवरी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हुई थी। पुलिस ने 2 टॉय और दो ब्लिंकर बॉल भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक टॉय से आवाज निकाली जाती थी और ब्लिंकर से लोकेशन पता चलती थी। जिसके बाद भारत में मौजूद तस्कर इस हेरोइन को उठा लेते थे
। पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है।  दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है।

Post a Comment