लुधियाना- पुलिस हिरासत से भागे 3 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इनके साथ 2 अन्य आरोपी भी पकड़े गए है। यह मामला लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 का है, जहां पिछले दिनों 3 आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गए थे। जिसके बाद पुलिस को मुस्तैद होना पड़ा क्योंकि इन आरोपियों को ई-रिक्शा चोरी मामले में माननीय न्यायालय में पेश किया जाना था लेकिन उससे पहले ही आरोपी लॉकअप तोड़कर फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं और एक लाडोवाल और बाकी साथियों को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ लिया। इसको लेकर ज्वाइंट कमिश्नर लुधियाना सौम्या मिश्रा ने जानकारी साझा की।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
