पुलिस ने गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य किए गिरफ्तार..

जालंधर- सीआईए सटाफ की पुलिस ने गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान संजिव सिंह पुत्र हरदेव सिंह गांव मुगल चक्क, असिस मसीह पुत्र सोढ़ी मसीह गांव सोड़ियां, नरिंदर सिंह वासी मल्लीयां, जयदिप पुत्र सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। डीसीपी हरविंदर सिंह  विर्क ने बताया कि सीआईए सटाफ कि टीम एसीपी परमजीत सिंह की निगरानी में वर्कशाप चौंक पर मोजूद थी। तभी टीम को सुचना मिली की उक्त आरोपियों ने गाड़ियां चोरी करने का गिरोह बनाया है। यह गिरोह गाड़ियों की चेसी बदल कर नकली आर.सी बनाकर बेचने का काम भी करता है।


सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंदरजित सिंह और उनकी टीम ने आरोपियों को डीएवी काॅलेज के पुल के पास नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट 
गाड़ी नं PB-76 B-5343 सहित काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपी 
संजीव और असिस से दो 32 बोर की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस गिरोह में महक दिप सिंह भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के पर मामला दर्ज कर लिया है।




Post a Comment