रामपुर बुशहर- शिमला जिला के 15/20 क्षेत्र के सरपारा पंचायत के कंधार में बादल फटने से 1 प्राथमिक पाठशाला, 1 युवक एवं महिला मंडल भवन, 3 लोगों के मकान बह गए। 3 गौशालाए जिसमें 15 भेड़ें व 6 गाय बह गई हैं। सरपारा पंचायत के उप प्रधान सीएल परशेटका ने बताया कि यह घटना करीब रात के 12 बजे हुई। उन्होंने ने बताया कि लोगों में दहशत का माहौल है। उधर दूसरी ओर ज्यूरी के समीप कुन्नी था। बधाल के समीप नैनी में भी बाढ़ आने से लोगों के बगीचों को काफी क्षति हुई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
