सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, पढ़ें...

चंडीगढ़- पंजाब में भारी बारिश के बीच रोपड़ की डीसी प्रीति यादव ने 10 जुलाई को जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि यह आदेश फिलहाल केवल रोपड़ जिले के लिए जारी किए गए है। श्री आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व शहरों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं रोपड़ में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंदपुर साहिब के हालात का जिक्र किया है।



Post a Comment