नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार...

जालंधर- थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी की पहचान अकाश परमार पुत्र रतन राज निवासी तलहण रोड, दकोहा के तौर पर बताई गई है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन जैसा नशीला पाउडर बरामद किया गया है। इसके दूसरे साथी साहिल केसर उर्फ चंदू पुत्र अशोक कुमार निवासी रविदास कालोनी दकोहा के तौर पर हुई है। आरोपी द्वारा फेंके गए लिफाफे की चैकिंग की गई तो उसमें से 25 ग्राम हैरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने उस समय काबू किया जब वह गांव धनोवाली में मोटरसाइकिल PB-08 EF-1108 पर सवार होकर आ रहे थे। अकाश को काबू कर लिया जबकि उसका साथी लिफाफा फेंक कर फरार हो गया। अकाश ने पूछताछ के दौरान अपने साथी की पहचान साहिल केसर के तौर पर बताई। साहिल केसर की गिरफ्तारी होनी बाकि है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment