आदमपुर - आदमपुर हलके के गांव सलाला में एक युवक की नशे की ओवरडोज़ से मौत हो गई। मृतक की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गगनदीप ने नशे की हालत में पहले तो सड़क पर लोगों से झगड़ा किया और बाद में गुरु घर में झगड़ा कर गुरुद्वारा साहिब का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान हाथ की नसें कट गईं। गुरु घर के प्रबंधन सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिस दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंचे आदमपुर डीएसपी व थानाध्यक्ष द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
